Dainik Athah

22 को लखनऊ में होगी भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक

भाजपा नेतृत्व देगा संगठन को 2024 के लिए मंत्र

पांच फरवरी तक जिलों एवं 12 तक मंडल स्तर पर बैठकों का होगा आयोजन

राष्टÑीय नेता भी होंगे प्रदेश कार्य समिति में शामिल

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व प्रदेशभर के संगठन पदाधिकारियों को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मंत्र देगा। इसके साथ ही पार्टी ने जिला व मंडल स्तर की कार्य समिति के लिए समय निर्धारित कर दिया है।
भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार 22 जनवरी को होगा। राष्टÑीय कार्यकारिणी की बैठक के तत्काल बाद हो रही प्रदेश कार्य समिति को संगठन के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश नेतृत्व का प्रयास है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अथवा राजनाथ सिंह में से कोई भी दो नेता पहुंचे तथा मार्ग दर्शन करें। राष्टÑीय कार्यकारिणी की बैठक में जो दिशा निर्देश प्रदेश नेतृत्व को मिले हैं उसके बाद प्रदेशभर के नेताओं को आगामी लक्ष्य भी दिये जायेंगे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार इसी बैठक में भी यह संकेत दे दिये जायेंगे कि प्रदेश एवं जिला संगठनों में कितना बदलाव हो सकता है। इस समय प्रदेश के अधिकांश जिलाध्यक्षों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है, किसी को यह नहीं पता कि कौन रहेगा और कौन जायेगा। लेकिन प्रदेश संगठन के साथ ही जिलों एवं क्षेत्र में बदलाव होंगे यह भी तय है। प्रदेश सरकार के जो भी मंत्री इस समय संगठन के विभिन्न पदों पर काबिज है उनकी भी सांगठनिक लिहाज से यह अंतिम बैठक हो सकती है। इस बैठक के बाद ही मंत्री समेत सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं से संगठन की जिम्मेदारी लेकर अन्य ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को इन पदों पर सुशोभित किया जायेगा।
भाजपा सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद प्रदेश के सभी जिलों को पांच फरवरी तक जिला कार्य समिति की बैठक कर नीचे तक के कार्यकर्ताओं को राष्टÑीय नेतृत्व का संदेश दिया जायेगा। इसके बाद 12 फरवरी तक मंडल स्तर की बैठकों का आयोजन किया जाना है। जिलास्तरीय बैठकों में प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होकर मार्ग दर्शन करेंगे। प्रदेश में आगामी समय में होने वाले निकाय चुनावों के साथ ही गन्ना समितियों, सहकारी समितियों के चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 22 जनवरी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कार्य समिति में प्रदेश एवं प्रदेश के राष्टÑीय पदाधिकारियों के साथ ही मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा जिला व महानगर अध्यक्ष शामिल होंगे। भाजपा ने जोरशोर से बैठक की तैयारियां शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *