Dainik Athah

सत्ता की आड़ में चल रहा था अवैध बार, बुलाई जाती थी बार बालाएं

भाजपा युवा मोर्चा के नेता कार्यवाही करने के बजाय एक दूसरे पर टाल रहे

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भाजपा युवा मोर्चा का महानगर कोषाध्यक्ष संयम कोहली यहां पर लंबे समय से रेस्टोरेंट का संचालन कर रहा था। रेस्टोरेंंट में अवैध रूप से जहां शराब परोसी जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ बार बालाएं बुलाकर डांस भी करवा कर ग्राहकों का मनोरंजन भी किया जाता था। लेकिन पुलिस भी इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाती थी। जबकि यह सब पुलिस की जानकारी में होता था। इसके पीछे भाजपा युवा मोर्चा का नेता होने के साथ ही कुछ अन्य सफेदपोशों संरक्षण भी उसे हासिल था। अब यह पुलिस की जांच में सामने आयेगा कि उसे किस किस का संरक्षण हासिल था।

इतना सबकुछ होने के बाद भी भाजपा युवा मोर्चा ने उसके खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की है। महानगर से लेकर प्रदेश तक के नेता एक- दूसरे पर कार्यवाही को टाल रहे हैं। जिससे पता चलता है कि संयम कोहली की पहुंच कहां तक थी। अन्यथा पार्टी अब तक कार्रवाई कर चुकी होती।

मैंने पूरी घटना की जानकारी भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को दे दी है। जैसा वहां से निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार ही कार्रवाई की जायेगी।

सचिन डेढ़ा, अध्यक्ष भाजयुमो गाजियाबाद महानगर

सचिन डेढ़ा, अध्यक्ष भाजयुमो गाजियाबाद महानगर

मुझे घटना की जानकारी नहीं है। जिले से घटना की जानकारी करता हूं इसके बाद जिलास्तर से ही कार्यवाही की जायेगी।

सुखविंदर सोम, अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा पउप्र

सुखविंदर सोम, अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा पउप्र

मुझे घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई मामला है तो जिला स्तर से कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष ही बतायेंगे। मेरे पास जानकारी आयेगी तब कुछ बता पाऊंगा।

प्रांशु दत्त द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *