Dainik Athah

बहनोई के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

बहन के घर गाजियाबाद में 45 मिनिट रहे मुख्यमंत्री

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बहनोई के निधन पर शोक व्यक्त करने शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे। वे करीब 45 मिनिट तक रहे। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाकचोबंद रही।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का बुधवार देर रात निधन हो गया। गुरुवार को सुबह उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली स्थित निगम बोध घाट ले जाया गया है। राजेंद्र सिंह चौधरी राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमजीआई सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे। ब्रेन स्टोक होने पर एक जनवरी को सुबह 8:30 बजे उनको उपचार के लिए कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में होने के कारण निगम बोध घाट नहीं पहुंच सके। मुंबई से लौटने के बाद वे शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे राजनरगर एक्सटेंशन की घरौंदा सोसायटी पहुंचे। वे करीब पौने घंटे तक बहन के घर रहे तथा शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद थी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री की की अगवानी करने के साथ ही उनको विदा भी किया। इस दौरान मीडिया को मुख्यमंत्री से दूर रखा गया। कोई भाजपा नेता भी मौके पर मौजूद नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *