Dainik Athah

सपा कार्यालय में सरदार पटेल की पुण्य तिथि सादगी से मनाई

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि गुरुवार को सादगी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मनाई गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
अखिलेश यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को सादर नमन करते हुए अपने बयान में उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न से सम्मानित, लौहपुरूष बताते हुए कहा है कि जब ब्रिटिश सरकार की कूटनीति के चलते नव स्वतंत्र भारत के टुकड़ों में बंटने की आशंका थी, तब सरदार पटेल ने 562 देशी रियासतों को मिलाकर एक संगठित भारत की संरचना के लिए अथक प्रयास किया था। उनका यह योगदान हमेशा याद रहेगा।

इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, रामबृक्ष सिंह यादव (सभी पूर्व विधान परिषद सदस्य) समेत अन्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *