Dainik Athah

निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा: मोहित बेनीवाल

भाजपा पउप्र की बैठक संपन्न

स्क्रीनिंग कमेटी तय करेगी प्रत्याशियों के नाम

पारदर्शिता के आधार पर हो प्रत्याशियों का चयन

अथाह संवाददाता
मेरठ
। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों का चयन स्क्रीनिंग कमेटी करेगी। साथ ही कहा कि पारदर्शिता के आधार प्रत्याशियों का चयन किया जाये।

बेनीवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना के साथ ही नगर निकाय चुनाव की तैयारियों तथा कार्ययोजना पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा प्रदेश नेतृत्व ने 11 दिसंबर को लखनऊ में हुई बैठक में तय किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गए कार्यों और सम्पर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य एवं सामूहिकता की नीति के आधार पर पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी।

मोहित बेनीवाल ने पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी-योगी सरकार के कार्यों और कार्यकतार्ओं के परिश्रम से पार्टी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करायेगी। मोहित बेनीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले हो रहे नगरीय निकाय का चुनाव महत्वपूर्ण हैं। हम सभी पार्टी पदाधिकारियों का यह दायित्व है कि वे संगठन की योजनानुसार कार्य करते हुए नगर निकाय के चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के अभियान में लगे। उन्होेंने कहा कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी से लेकर बूथ तक के पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं को एकजुट होकर क्षेत्र में नगरीय निकाय के चुनाव में पार्टी की जीत के लिए काम करना है। नगर निकाय चुनावों के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है ऐसे में हम सब लोग संगठन की तय योजनानुसार महापौर, पार्षद, पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य पदों के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर लें।

जिला व वार्ड स्तर पर चुनाव समितियों के गठन पर भी जोर देते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपकर चुनावी रणनीति तैयार की जाए। हर बूथ भाजपा-हर घर भाजपा के मंत्र के साथ प्रत्येक दहलीज तक सम्पर्क करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में ज्यादा समय नहीं है। इसलिए सभी संगठनात्मक कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करना हैं उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया का आधार सामूहिकता होगा। महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा नगर निगम, नगरपा लिका व नगर पंचायत के पार्षद व सभासद प्रत्याशी स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा तय किये जाएगें।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में हुए निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए हमें प्रदेश में अपनी संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत करते हुए सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति की संरचना को सशक्त बनाना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नगरीय निकाय चुनावों की दृष्टि से वार्ड समिति व बूथ समिति का गठन अति शीघ्र पूरा करते हुए सम्पर्क व संवाद के माध्यम से संगठन व सरकार की बात घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकतार्ओं की नगर निकाय चुनावों में सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को काम और प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता इसका ध्यान रखकर हमें नगर निकाय के चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों को केंद्रित करना है।

बैठक का संचालन महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया। बैठक में मानसिंह गोस्वामी, डा. विकास अग्रवाल, हरीश ठाकुर, विजेंद्र अग्रवाल, इंद्रपाल बजरंगी, हरेंद्र जाटव, मनोज पोसवाल, मयंक गोयल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा इत्यादि रहे।

खतौली में हार के बाद अधिक मेहनत करने पर जोर

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बैठक में खतौली की हार एवं रामपुर की जीत पर चर्चा करने के साथ ही खतौली की हार के मद्देनजर अधिक मेहनत की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा किसी प्रकार की कमी चुनाव में नहीं रहनी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *