Dainik Athah

‘नगर सुशोभन अभियान’ के माध्यम से बदली जा रही लोनी की सूरत

… तो बदल जायेगी लोनी की सूरत

एडीएम प्रशासन ने संभाला है लोनी की सूरत बदलने के लिए ‘प्रतिबद्ध’ अभियान का जिम्मा

कूड़ा घरों के स्थान पर बन रहे सेल्फी प्वाइंट, पुलों के पिलर पर उकेरी जा रही मनमोहक कलाकृतियां

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद/ लोनी।
लोनी का नाम आते ही बरबस कूड़े के ढेर, चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य, खराब एवं गड्ढे वाली सड़कों के साथ ही जाम के दृश्य बरबस ही आंखों के सामने तैरने लगते थे। लेकिन लोनी अब बदल रहा है। इसे बदलने का जिम्मा उठाया है गाजियाबाद की अपर जिलाधिकारी प्रशासन जिनके पास लोनी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का भी जिम्मा है ऋतु सुहास ने।


ऋतु सुहास पिछले काफी समय से लोनी की हालत में बदलाव के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने लोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का जिम्मा भी संभाला हुआ है। इसके साथ ही खुले में गंदगी फैलाने पर जुर्माने का प्रावधान भी किया है। इससे निश्चित ही समाज में एवं लोनी के निवासियों में बदलाव आयेगा। पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब 75 जिले- 75 घंटे का सफाई अभियान चलाया उस समय भी लोनी नगर पालिका ने आगे बढ़कर काम किया। लोनी में कूड़ों को विलोपित कर उनके स्थान पर सेल्फी प्वाइंट बनाये गये।

अब ‘नगर सुशोभन अभियान’ के माध्यम से फिर लोनी की तस्वीर बदलने का जोरदार प्रयास शुरू किया गया है। इसमें कूड़ा घरों को विलोपित कर सेल्फी प्वाइंट बनाने का काम तो शामिल है ही साथ ही आरओबी एवं फ्लाईओवर के खंभों को सजाने का काम शुरू किया गया है। इस अभियान को ‘प्रतिबद्ध’ का नाम दिया गया है। आपको खबर के साथ फोटो के माध्यम से पता चलेगा कि लोनी का सूरते हाल कैसे बदल रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में लोनी की सूरत बदलने का काम किया जा रहा है। नगर सुशोभन अभियान एवं प्रतिबद्ध अभियान के माध्यम से लोनी की सूरत बदली जा रही है। इसके साथ ही लोनी के आम लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोनी की जनता एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों- कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

ऋतु सुहास, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गाजियाबाद एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *