Dainik Athah

पुलिस उपाधीक्षकों को मिली एसीपी की जिम्मेदारी, कार्य क्षेत्र वितरण

अथाह सवांददाता

गाजियाबाद। जनपद को कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में तैनात पुलिस उपाधीक्षकों को एसीपी की जिम्मेदारी सौंपते हुए थाना बार ड्यूटी तैनात कर दी है। एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा को अपर पुलिस आयुक्त यातायात के पद पर भेजा गया है। जबकि अंशु जैन सीओ नगर अब सहायक पुलिस आयुक्त बनाई गई हैं उन्हें कोतवाली, विजयनगर की कमान सौंपी गई है।

सीओ आलोक दुबे सहायक पुलिस आयुक्त थाना सिहानी गेट, नंदग्राम, सीओ रितेश त्रिपाठी सहायक पुलिस आयुक्त थाना कवि नगर, मधुबन बापूधाम, सीओ स्वतंत्र देव सिंह सहायक पुलिस आयुक्त थाना इंदिरापुरम, खोड़ा, कौशांबी, सीओ पूनम सिंह सहायक पुलिस आयुक्त थाना साहिबाबाद, लिंक रोड ,टीला मोड़, सीओ रजनीश कुमार सहायक पुलिस आयुक्त थाना लोनी, लोनी बॉर्डर, ट्रोनिका सिटी, सीओ निमिष पाटिल सहायक पुलिस आयुक्त थाना मुरादनगर, मसूरी, सीओ सुनील कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त थाना मोदीनगर, निवाड़ी, भोजपुर, रवि प्रकाश सिंह एसीपी वेब सिटी क्रॉसिंग महिला थाना, राजेश कुमार उपाध्यक्ष अभिसूचना सहायक पुलिस आयुक्त अधिसूचना, अवनीश कुमार सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, अभिषेक श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त यातायात लेखा बनाए गए हैं। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने सभी से कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *