Dainik Athah

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास होंगी सम्मानित

गाजियाबाद। सौम्य स्वभाव की धनी एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास को राज्य स्तरीय पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। उनका चयन शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा किए गए सर्वे के बाद किया गया है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निदेशक सत्य प्रकाश पटेल ने जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को भेजे पत्र में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में दिव्यांग जनों के खान पान व रुकने की व्यवस्था करने व दिव्यांग जनों के लिए चुनाव में मॉडल बूथ व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांग जनों को दिलाने के लिए एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास को  राज्य स्तरीय पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को लखनऊ में डॉक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण समारोह में दिया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त कर्ताओ एवं उनके सहयोगी के प्रवास हेतु हरिशंकर प्रधानाचार्य संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय मोहन रोड लखनऊ पर संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास दिव्यांग जनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनके उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा कार्य करती है। दिव्यांगजन के सशक्तिकरण हेतु उन्होंने अनेकों कार्य किए है जिसके तहत ही शासन स्तर पर उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *