Dainik Athah

एसएसपी मुनिराज जी का पत्रकारों ने किया विदाई समारोह

गाजियाबाद में उम्मीद से ज्यादा सहयोग मिला, डीएम ने हमेशा बड़े भाई का फर्ज निभाया: मुनिराज जी

जनता दरबार में शिकायतें सुनने से पूरे जिले के साथ ही अधीनस्थों की जानकारी भी मिलती है: डीएम

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद के लोग ही नहीं बल्कि यहां का मीडिया भी सबसे अच्छा है। यहां पर मुझे उम्मीद से ज्यादा सहयोग प्राप्त हुआ। यह विचार एसएसपी मुनिराज जी ने व्यक्त किये। वे वसुंधरा स्थित एक होटल में गाजियाबाद के पत्रकारों द्वारा आयोजित विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे।


मुनिराज ने कहा कि जब गाजियाबाद का कार्यभार ग्रहण किया उस समय स्थितियां विपरीत थी। लेकिन पत्रकारों के साथ ही जनता का सहयोग एवं सहयोगी अधिकारियों की मेहनत से सभी घटनाएं खुली। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने हमेशा बड़े भाई की भूमिका का निर्वहन किया। शासन में कोई जानकारी देनी हो अथवा कोई सलाह वे बड़े भाई की तरह देते थे। इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कप्तान साहब की ओपीडी (जन सुनवाई) महत्वपूर्ण कार्य है। इससे पूरे जिले में कौन क्या कर रहा है, घटनाएं छुपाई तो नहीं जा रही सभी की जानकारी मिल जाती है। उन्होंने अपने गृह जनपद अयोध्या का एसएसपी बनने पर मुनिराज जी को बधाई दी।

इस मौके पर पत्रकारों की तरफ से अशोक ओझा, अशोक कौशिक, एसपी चौहान, सलामत मियां अनुज चौधरी, शक्ति सिंह, लोकेश राय, दीपक चौधरी, यादराम भारती, रोहित सिंह, चंदन राय, जुबेर, गौरव शशि नारायण, सोनू अरोड़ा, राहुल सिंहल, संजीव शर्मा, आशुतोष गुप्ता, अवनीश मिश्रा, नितिन राजपूत, गौरव यादव, सुनील, जितेंद्र, मनीष, धीरज, उदय वीर, नवीन सेठी के साथ ही पुलिस अधिकारियों में एसडीएम विनय सिंह, एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह,एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा, सीओ स्वंत्र सिंह, पूनम मिश्रा, आलोक दुबे, अंशु जैन, रितेश त्रिपाठी, इंस्पेक्टर देव पाल सिंह पुंडीर, मनीष बिष्ट, सचिन मलिक, योगेंद्र सिंह, अल्ताफ अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार एसपी चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *