Dainik Athah

अजीत पाल त्यागी ने किराड़ी विधानसभा में संभाला कामकाज

दिल्ली एमसीडी चुनाव में यूपी के विधायक भी झोंक रहे ताकत

नंद किशोर वजीरपुर- सुनील शर्मा रोहिणी में लगा रहे ताकत

बूथ मैनेजमेंट से लेकर नाराज कार्यकर्ताओं को भी साध रहे गाजियाबाद के विधायक

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों लेकर भारतीय जनता पार्टी के गाजियाबाद जिले के तीन विधायकों ने ताल ठोंक दी है। मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी तो पिछले तीन दिन से किराड़ी विधानसभा में डेरा डाले हैं।
बता दें कि एमसीडी चुनावों को लेकर भाजपा ने दिल्ली के नजदीकी गाजियाबाद जिले के विधायकों की भी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ड़्यूटी लगाई है। मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी की ड्यूटी किराड़ी विधानसभा में लगाई गई है। वे तीन दिन से स्थाई रूप से किराड़ी क्षेत्र में ही रह रहे हैं। इसके साथ ही लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर की ड्यूटी वजीरपुर एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की ड्यूटी रोहिणी विधानसभा में लगाई गई है।


अजीत पाल त्यागी ने किराड़ी विधानसभा के पांचों वार्डों में चुनावी रणनीति को लेकर बाहरी दिल्ली जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला, महामंत्री मेवाराम राठौर, वार्ड प्रत्याशी, सभी मंडल अध्यक्षों व प्रवासियों, वार्ड प्रभारियों जिसमे मुख्य रूप से भास्कर निषाद, रत्नेश पांडेय, गजेंद्र राम त्रिपाठी व कलवास सिंह के संग अहम बैठक की। साथ ही वार्ड 37 किराड़ी विधानसभा से प्रत्याशी उर्मिला चौधरी से मुलाकात कर उनके चुनाव कार्यालय के उद्धघाटन में सम्मलित रहे।
विधायकों को यहां पर बूथ प्रबंधन से लेकर, नाराजग कार्यकर्ताओं को मनाने, वार्ड वार बैठकें करने के साथ ही जनसंपर्क करने का भी जिम्मा सौंपा गया है। इसी प्रकार अनेक विधानसभा क्षेत्रों में हरियाणा के विधायकों को भी लगाया गया है।

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने रोहिणी के वार्ड 52 से भाजपा प्रत्याशी ऋतु गोयल के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इसके साथ ही कई अन्य बैठक भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *