Dainik Athah

मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां बनेंगी निगम चुनाव में संजीवनी: महेंद्र सिंह

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक

नगर निकाय के चुनाव में भी बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र के साथ काम करना है: राजीव गुंबर

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
नगर निकाय चुनाव को लेकर गतिविधि तेज हो गई है। भाजपा ने तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर नगर निकाय चुनाव के महानगर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने मोहन नगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यकतार्ओं की बैठक की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां निगम चुनाव में भाजपा के लिए संजीवनी बनेंगी।


गुरुवार को हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रभारी, बूथ संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों की इस बैठक में संगठनात्मक कार्यों को लेकर विमर्श हुआ। डा. महेंद्र सिंह ने आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता क्षेत्र में निकलें। उन्होंने कहा की पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार की नीतियों का शत प्रतिशत लाभ जनता को तभी मिल सकता है, जब निकायों में भी भाजपा की सरकार हो। उन्होंने कहा कि निकायों में भी एक बार फिर भाजपा की जीत का परचम फहरेगा तो हम अधिक मजबूती से अपने काम और प्रभाव दोनों को बढ़ा सकेंगे।
उन्होंने कार्यकतार्ओं को याद दिलाते हुए कहा कि पिछले साल ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों में भाजपा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसी प्रकार नगर निकाय के चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा। वार्ड व बूथ स्तर पर पार्टी के नए पुराने कार्यकतार्ओं, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी की सूची बनाकर उन्हें निकाय चुनाव में योजनापूर्वक सक्रिय करना होगा।


विधायक एवं महानगर चुनाव के सह प्रभारी राजीव गुंबर ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह ही नगर निकाय के चुनाव में भी बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र के साथ हम सब को कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आप सभी के अनुभव और परिश्रम से भाजपा ने बहुत चुनाव लड़े और जीते हैं। पार्टी कार्यकतार्ओं के परिश्रम और समर्पण से एक बडी़ जीत के साथ प्रदेश में नया इतिहास लिखेगी।
महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में गाजियाबाद महानगर का संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है पार्टी के द्वारा दिए गए सभी आयामों को सफलतापूर्वक पूरा करके हमेशा से नंबर वन रहा है और इस बार के नगर निगम चुनाव में भी वह नंबर वन रहेगा।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सभी वार्डों में टोली बनाकर लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। कार्यकतार्ओं ने अथक प्रयास करके इस बार नगर निकाय के चुनाव के लिए ढाई लाख से अधिक वोट बनवाने का काम किया है जिससे भारतीय जनता पार्टी को अधिक मजबूती मिलेगी।

इस दौरान मंच पर महानगर चुनाव संयोजक संजय कश्यप, महापौर आशा शर्मा, विधायक अतुल गर्ग, नगर निकाय संयोजक बॉबी त्यागी, सह संयोजक संजीव चौधरी दुहाई उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *