Dainik Athah

विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ मोदी शुगर मिल का पेराई सत्र

अथाह सवांददाता

मोदीनगर। मोदीनगर शुगर मिल का पेराई सत्र 2022 23 बुधवार को विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ हर्षोल्लास माहौल में शुरू हुआ। विधायक डॉ मंजू शिवाच, तहसीलदार हरिप्रसाद, मोदी नगर पूर्व पालिका चेयरमैन बृजभूषण नेहरा, महेश त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, सुचेता सिंह, राहुल डैनी अमरजीत सिंह बिड्डी मौजूद रहे।

इस दौरान मौजूद महानुभावों ने किसानो द्वारा कैन कैरियर चैन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक डॉ मंजू शिवाच ने मिल गेट पर पहली बुग्गी से गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान जसवीर सिंह पुत्र वेदसिंह निवासी खंजरपुर एवं सत्य प्रकाश पुत्र दिलेर निवासी ग्राम नूरपुर को तहसीलदार हरिप्रसाद ने माल्यार्पण एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वेदपाल सिंह मलिक उपाध्यक्ष, आरपी सिंह, डीडी कौशिक, राहुल त्यागी, नवल किशोर, एमसी त्यागी, ए पी सिंह, सुमित पांडे के अलावा कृषक हरेंद्र नेहरा, गौरव गढ़ी, नेपाल सिंह, सतपाल तेवतिया, राम अवतार त्यागी, किरण त्यागी, कृष्ण पाल सिंह, बिट्टू खंजरपुर, राजवीर सिंह, अनिल त्यागी, मांगेराम आदि मौजूद रहे। चीनी मिल के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह मलिक ने बताया कि पेराई सत्र 2022 -23 में मोदी शुगर मिल द्वारा 95 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है। चीनी मिल को उसकी पेराई क्षमता अनुसार निरंतर गन्ना मिलता रहे इसके लिए किसानों को जारी समिति पर्ची पर तौल हेतु समय अवधि के अंदर ही मिल गेट एवं वाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर अनिवार्य रूप से अपना गन्ना आपूर्ति करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *