Dainik Athah

कल दीपोत्सव की तैयारियों को देखेंगे मुख्यमंत्री

सीएम अयोध्या में 3 घन्टे रहेंगे

एक सप्ताह में दूसरी बार पहुंचेंगे सीएम

अथाह संवाददाता
अयोध्या।
दीपोत्सव की तैयारियों को देखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या आएंगे। वे 7 दिन के भीतर दूसरी बार पहुंचेंगे। वहीं 26 दिन में उनका यह चौथा अयोध्या दौरा होगा। इसके पहले वे 23 व 28 सितंबर, 12 अक्टूबर को भी विभिन्न कार्यक्रमों व बाढ़ की जनकारी लेने यहां आए थे। मुख्यमंत्री दीपोत्सव के कार्यक्रम स्थलों पर भी जाएंगे। इसके बाद अधिकारियों संग दीपोत्सव कोलेकर बैठक भी करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ 11:55 बजे यहां पहुंचेंगे। 12.05 बजे साकेत डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वहां से 12:20 बजे राम जन्मभूमि परिसर जाएंगे। 12:55 बजे श्री रामकथा पार्क जाएंगे। 01:25 राम की पैड़ी दीपोत्सव स्थल,1:45 अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव की समीक्षा करेंगे। आयोजन की तैयारियों से वे अवगत होंगे। यहां से वे लखनऊ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *