Dainik Athah

निकाय चुनाव की पिच तैयार कर गए प्रभारी सोमेंद्र तोमर व मोहित बेनीवाल

अथाह सवांददाता

लोनी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई।  निकाय चुनाव 2022 को लेकर लोनी नगर पालिका परिषद की बैठक में ऊर्जा राज्यमंत्री एवं लोनी नगर पालिका चुनाव के प्रभारी सोमेंद्र तोमर ने कहा कि लोनी नगर पालिका के 60 वार्डों पर पार्टी चुनाव में अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। अधिक से अधिक वार्डों को जीतने की योजना बनाकर पार्टी के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को जुटकर कार्य करना है।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बूथ प्रबंधन एवं मतदाता प्रमुखों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अपनी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाते हुए बूथ स्तर पर कार्य को पूर्ण करने में लग जाएं।उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो भी पार्टी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष या मंडल प्रभारी अपने दायित्व को सही से नहीं निभा पा रहा है, उस पर चिंतन करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर तक सभी मंडलों की वार्ड बैठकें संपन्न करनी है।

पूर्व क्षेत्रीय मंत्री भाजपा एवं निकाय चुनाव प्रभारी अनिल खेड़ा ने सभी मंडल अध्यक्षों को जल्द से जल्द मतदाता एवं बूथ प्रबंधन के वार्ड संयोजक बनाकर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा।जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि लोनी नगर पालिका में ६० वार्ड एवं 545 बूथ बनाए गए हैं।हमारे सभी मंडलों में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जारी है।जिसमें फार्म भरवा कर नए वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्य रूप से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष एवं लोनी निकाय चुनाव के संयोजक रामकुमार त्यागी, जिला महामंत्री अनूप बैंसला, जितेन्द्र चित्तौड़ा, राजेंद्र बाल्मीकि, जिला मंत्री अजय गर्ग, आकाश गौतम, अश्विनी कुमार, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, मंडल प्रभारी भूपेश चौधरी, सुनील नागर, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, कृष्ण बंसल, राजीव शर्मा, अशोक त्यागी, राहुल बैंसला, सतेन्द्र बंसल सहसंयोजक निकाय चुनाव, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *