Dainik Athah

डा. महेंद्र सिंह बनें त्रिपुरा विस चुनाव के प्रभारी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि अगले कुछ माह में त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डा. महेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ ही सांसद समीर उरांव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। डा. महेंद्र सिंह को गाजियाबाद नगर निगम चुनाव का भी प्रभारी नियुक्त किया गया है। रविवार को नगर निगम चुनाव के लिए आयोजित पहली बैठक में महेंद्र सिंह मौजूद थे उसी समय पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष ने उन्हें इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद उन्हें बधाइयां दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *