Dainik Athah

नए एवं पुराने कर्मठ कार्यकतार्ओं के बल पर बनाएंगे निकाय चुनाव में इतिहास: महेंद्र सिंह

गाजियाबाद नगर निगम चुनाव की तैयारियों की भाजपा महानगर की बैठक आयोजित

22 से 25 अक्टूबर तक होगा दीपावली मिल कार्यक्रमों का आयोजन: मोहित बेनीवाल

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। पूर्व मंत्री एवं गाजियाबाद नगर निगम चुनाव के प्रभारी डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि नये एवं पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा निकाय चुनाव में इतिहास बनायेगी।
रविवार को नगर निगम चुनाव की पहली बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर तक निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट प्राप्त कर निकाय में आने वाले सभी मंडलों पर निरीक्षण के लिए भेजने का कार्य करें। बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर पुरानी मतदाता सूची को लेकर घर-घर जायें। सभी मंडल प्रभारी और अध्यक्ष शक्ति केंद्र के संयोजक व प्रभारी के साथ 18 से 20 अक्तूबर तक वार्डों की बैठक संपन्न कराएं। सात से 12 नवंबर तक मतदाता सूची के साथ घर-घर जाकर नए फार्म भरवाकर मतदाता सूची में दर्ज कराने का कार्य करें।


डा. महेंद्र सिंह ने कहा नगर निकाय चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। आज पार्टी सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वसमावेशी और सर्वग्राही बन गई है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी के नए पुराने सभी कार्यकतार्ओं को एकजुट करें।
निकाय चुनाव में नगर निगम सह प्रभारी विधायक राजीव गुंबर ने कार्यकतार्ओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और चुनाव की रणनीति को समझाते हुए कहा कि चुनाव की इच्छा व्यक्त करने वाले सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में संपर्क अभियान करें। अधिक से अधिक वोट बनवाएं और संपर्क अभियान में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि निकायों में भी एक बार फिर भाजपा की जीत का परचम फहरेगा तो हम अधिक मजबूती से अपने काम और प्रभाव दोनों को बढ़ा सकेंगे।


क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि बूथ स्तर की पहली बैठक में नये मतदाताओं के नामों की सूची बनाना और परिवर्धन फार्म वितरण करना है। 22 से 25 अक्तूबर तक दीपावली मिलन का कार्यक्रम करना है। इसी कड़ी में दीपावली की पूर्व संध्या पर निकायों में कमल का फूल बनाकर दीप प्रज्ज्वलित करना है। पटेल और अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।


महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि ने बैठक का समापन करते हुए कहा कि भाजपा के मेहनती निष्ठावान और कर्मठ कार्यकतार्ओं के बल पर आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी महानगर के सभी वार्डों पर जीत हासिल करेगी। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा तथा संचालन चुनाव संयोजक संजय कश्यप ने किया।

बैठक में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, अतुल गर्ग, दिनेश गोयल, विजय मोहन, पप्पू पहलवान, प्रशांत चौधरी, मयंक गोयल, पृथ्वी सिंह कसाना, वीरेश्वर त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, उदिता त्यागी, मोनिका पंडिता, रुचि गर्ग, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, अश्वनी शर्मा, संजीव चौधरी दुहाई, राजेंद्र यादव, सुशील गौतम समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *