Dainik Athah

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मुलाकात के लिए निर्धारित कर दिया समय

उप्र भाजपा में नयी कार्य संस्कृति प्रचलन में आनी हुई शुरू
प्रदेश भाजपा संगठन मेंं मिलने का समय निर्धारित करने वाले पहले संगठन महामंत्री बनें

अब मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्षों को रोज नहीं लगाने होंगे राज्य मुख्यालय के चक्कर
आम कार्यकर्ताओं से भी मिलने का समय किया गया निर्धाति

अशोक ओझा
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में नयी कार्य संस्कृति धरातल पर उतरनी शुरू हो गई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कब किससे मिलना है इसका समय भी निर्धारित कर दिया है।


बता दें कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के ठीक सामने एवं लोक भवन के बराबर में भाजपा का राज्य मुख्यालय स्थित है। यदि कोई भी कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी अपने निजी काम से भी लखनऊ जाते है तो वह पार्टी के राज्य मुख्यालय में बड़े नेताओं को एक बार अपना चेहरा दिखाकर प्रणाम अवश्य करना चाहेंगे। एक तो पार्टी प्रदेश में सत्तारूढ़ है इसके साथ ही विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने के कारण लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ जाती है। राज्य मुख्यालय में चाहे कोई भी पदाधिकारी मौजूद हो उसके पास हमेशा भीड़ सी ही लगी रहती है। यदि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र ंिसंह को ही लें तो उनके आवास एवं कार्यालय में हमेशा सैकड़ों लोग जमे नजर आते हैं।


इसी बीच भाजपा के नये प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मिलने के लिये नयी कार्य संस्कृति लागू की है। उन्होंने मिलने के दिन एवं समय तय कर दिये हैं। सोमवार एवं मंगलवार को उन्होेंने सुबह 11 से 12 बजे तक कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट का समय तय किया है। दोपहर 12 से एक बजे तक प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों से मिलने का समय निर्धारित किया है। पूर्व सांसदों, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्रियों से मिलनेका समय सांय छह से सात, शाम सात से आठ बजे तक सांसद, मंत्री एवं विधायकों से मिलने का समय निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही सप्ताह के अन्य दिनों में लखनऊ में रहने पर शाम छह से सात बजे तक जिलों से आये हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट का समय निर्धारित किया है। भाजपा सूत्र बताते हैं कि समय निर्धारित होने पर न तो संगठन महामंत्री के पास अनावश्यक भीड़ लगेगी और साथ ही निश्चित समय होने के कारण कार्यालय में लोग हर समय मिलने का प्रयास नहीं करेंगे।
बाक्स

सुनील बंसल ने सोमवार का दिन किया था निर्धारित
भाजपा सूत्रों के अनुसार उनके पूर्ववर्ती एवं वर्तमान में भाजपा के राष्टÑीय महामंत्री सुनील बंसल ने भी सभी से मिलने का दिन सोमवार का निर्धारित किया था। हालांकि वे अन्य दिनों में भी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों एवं मंत्रियों से मुलाकात कर लेते थे।
भाजपा सूत्रों की मानें तो प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जल्द ही कुछ और नये प्रयोग भी करेंगे। इस समय चूंकि टिकटार्थियों की भीड़ है इस कारण हो सकता है कि नये प्रयोगों में समय कुछ अधिक लगें। इस नयी कार्य संस्कृति की भी भाजपा के कार्यकर्ता सराहना कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *