Dainik Athah

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया Garbage Factory का निरीक्षण

गाजियाबाद दौरे के दौरान हिंडन विहार स्थित Garbage Factory में देखने पहुंचे प्रबंधन व निस्तारण

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद दौरे के दौरान हिंडन विहार स्थित गार्बेज फैक्ट्री में गाजियाबाद नगर निगम कूड़ा प्रबंधन व निस्तारण देखने पहुंचे।


नगर निगम की गार्बेज फैक्ट्री पहुंचने पर महापौर आशा शर्मा ने पटका पहनाकर एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने फूलों का गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गार्बेज फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कूड़ा प्रबंधन एवं निस्तारण के साथ-साथ कूड़े से निकली गई वस्तुओं का उपयोग किस तरह किया जा रहा है यह देखा जिसको नगर आयुक्त ने बारीकी से बिंदुवार मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कूड़े से तैयार की जा रही खाद एवं प्लास्टिक और पॉलिथीन का नगर निगम किस तरह प्रयोग कर रहा है उसको भी देखा। इस दौरान उन्होंने पॉलिथीन अलग कर रहे कर्मचारियों में से एक महिला को मुंह पर मास्क ना लगाने के लिए टोका तथा मास्क लगाने का निर्देश दिया।

तत्पश्चात नगर निगम का बर्तन बैंक एवं थैला बैंक तथा पुस्तक बैंक जैसी योजना का भी अवलोकन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया साथ ही साथ कूड़े में से निकाली गई पॉलिथीन के माध्यम से नगर निगम द्वारा तैयार करवाई गई सुंदरीकरण की वस्तुएं पार्को की बेंच टेबल फूलदान एवं सीवर के ढक्कन तथा फर्श में इस्तेमाल करने के लिए टाइल्स का अवलोकन भी किया जिसके बारे में महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने विस्तार से मुख्यमंत्री को बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम द्वारा बाजारों की सफाई व्यवस्था के लिए मंगाई गई 10 मशीनों का रिबन काटकर उद्घाटन किया।

यह छोटी मशीनें सकरी गलियों और छोटे बाजारो की सड़कों की सफाई के लिए नगर निगम ने विशेष तौर पर मंगाई है।

Garbage Factory के निरीक्षण के अंत में सफाई कर्मचारियों और गार्बेज फैक्ट्री में कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ एक संयुक्त रूप से फोटो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिंचवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *