Dainik Athah

सीकरी खुर्द- पट्टी में घर-घर किया गया तिरंगा झंडों का वितरण

भोजपुर ब्लाक में घर घर शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
भोजपुर ब्लाक के गांवों में हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत गांव सीकरी खुर्द एवं पट्टी में ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिव ने घर घर तिरंगा झंडों का वितरण किया।

शुक्रवार को भोजपुर ब्लाक के गांव सीकरी खुर्द में ग्राम प्रधान कमल सिंह एवं ग्राम पंचायत सचिव नितिन कुमार जैन ने घर- घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत राष्ट्र ध्वज का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद लोगों में उत्साह देखा गया। लोग भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्रजेश देवी, पूजा पाल, आरती समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसी प्रकार ब्लाक के गांव पट्टी में भी ग्राम प्रधान राहुल गुलेरिया एवं ग्राम पंचायत सचिव नितिन कुमार जैन के नेतृत्व में घर घर राष्ट्र ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया। यहां पर ग्राम प्रधान राहुल ने लोगों से अपील की कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। इसे किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। ध्यान रखें कि सड़क पर कूड़े के ढ़ेर में इसे न फैंका जाये। इस मौके पर मुख्य रूप से पंचायत सहायक दक्षता, राशन डीलर सुशील समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *