Dainik Athah

भाजपा की तिरंगा यात्रा ने पांच दिन पहले ही बना दिया ‘स्वतंत्रता दिवस का माहौल’

भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गूंजा आसमान

दुपहिया, कारों, ट्रैक्टरों में सवार होकर निकले हजारों लोग

जनरल वीके सिंह ने मोटरसाइकिल, अजीत पाल त्यागी ने चलाई स्कूटी, अनेक जन प्रतिनिधि खुली जीप में सवार थे

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से आसमान गूंज उठा। रामलीला मैदान घंटाघर से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ता दुपहिया पर सवार होकर राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लिए शहर में निकले। इन्होंने पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल उत्पन्न कर दिया।

राष्ट्रीय महामंत्री (युवा मोर्चा) उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों महापौर, सांसदों और विधायकों ने झंडी दिखाकर रवाना किया

तिरंगा यात्रा को राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद दार्जिलिंग राजू बिस्टा, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, महापौर आशा शर्मा, मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, दिनेश कुमार गोयल, सुनील शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के आगे जनरल वीके सिंह बुलेट मोटर साइकिल चलाकर चल रहे थे तो विधायक अजीत पाल त्यागी स्कूटी चला रहे थे। खुली जीप में अन्य सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता सवार थे। यात्रा को देखने के लिए सैकड़ों लोग सड़क के दोनों ओर खड़े रहे।

तिरंगा यात्रा को रवाना करने से पूर्व इन्होंने किया संबोधन

राजू बिस्टा (सांसद दार्जिलिंग एवं राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा) ने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर देश के प्रति मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मौका है जब इस देश की आजादी के लिए अमर सपूतों के बलिदान को याद किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा स्वतंत्रता के 75वे वर्ष में अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए है। देश के प्रधानमंत्री विकास के साथ-साथ राष्ट्रवाद की गंगा को भी में जनता के बीच ला रहे हैं।

. केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी कार्यकतार्ओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के एक आह्वान पर पूरा देश आजादी का 75 वीं वर्षगांठ का पर्व मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न कि देश में विकास कर रहे हैं बल्कि आने वाली पीढ़ी को ऐसे पर्वों के आयोजन से भलीभांति परिचित भी करा रहे हैं। यात्रा में शामिल लोगों को महापौर आशा शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट, विधायक अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा ने भी संबोधित किया।

तिरंगा यात्रा में हजारों कार्यकर्ता दो पहिया वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकले ’

यात्रा रामलीला मैदान घंटाघर से चौधरी मोड़, अंबेडकर रोड, नवयुग मार्केट से होती हुई रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई। समापन के अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी शामिल हुए कार्यकतार्ओं का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज किस तरंगा यात्रा ने गाजियाबाद को देश भक्ति में बना दिया है उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को मिले राष्ट्रीय ध्वज को उसे अपने घर पर स्थापित करना चाहिए। इस अवसर पर महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि ने शानदार तिरंगा यात्रा के लिए महानगर अध्यक्ष और सभी कार्यकतार्ओं को शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस अवसर पर मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, रजापुर प्रमुख प्रति राहुल चौधरी डैनी, अजय शर्मा, कामेश्वर त्यागी, सुरेश कश्यप, रीना भाटी, महेश अग्रवाल, योगेश भाटी, बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, अनिल स्वामी, एसपी सिंह, मयंक गोयल, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुनील यादव, चंपा माहौर, तरुण शर्मा, गुंजन शर्मा, धीरज शर्मा, संजीव त्यागी, प्रदीप चौधरी, श्याम शर्मा, प्रदीप चौहान, वेद प्रकाश खादीवाले, इंदु जोहरी, पार्षद राजीव शर्मा, रेखा जैन, ऋषभ जैन, साक्षी नारंग, भाजयुमो अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक, रेनू चंदेला, रचना जैन, अर्चना सिंह, अजेंद्र चौधरी, दुष्यंत पुंडिर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

जनरल वीके सिंह समेत अधिकांश लोग रहे बगैर हेलमेट

भाजपा की तिरंगा यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह बुलेट मोटर साइकिल चला रहे थे। लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया। उनके साथ ही यात्रा में जितने लोग शामिल थे उनमें से अधिकांश बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चला रहे थे। हां मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी अवश्य हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाते नजर आये। ऐसा ही नजारा मंगलवार को मोदीनगर में भी नजर आयाा था, वहां भी भाजपा कार्यकर्ता बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चला रहे थे। जनरल वीके सिंह की फोटो लोगों ने ट्वीटर पर डालकर पुलिस से पूछा है कि इनका चालान कब होगा। होगा भी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *