Dainik Athah

कार्यकर्ता प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा फहरवाएं: अजीतपाल त्यागी

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिले के प्रभारी प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि ने मंडल अध्यक्ष व भाजपा के कार्यकर्ताओं को 17 हज़ार राष्ट्रीय ध्वज वितरण किए। जिले के प्रभारी अमित बाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस अवसर पर सरकार अमृत महोत्सव मना रही है। जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा झंडा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्षों व पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा फहराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज लगवाने होंगे। जिससे कि अमृत महोत्सव का लक्ष्य पूरा हो सकेगा उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्षो को 17000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए हैं। 10 अगस्त को मुरादनगर से तिरंगा यात्रा शुरू होगी और गाजियाबाद पहुंचेगी। जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर मोटरसाइकिल रैली के रूप में गाजियाबाद पहुँचेगी। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता सुनिश्चित करन ले की जिसको जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी। उसको पूरी तरह ईमानदारी के साथ निर्वाह करें। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर झंडा घर घर झडा लगवाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, सुशील कुमार गौतम, मुरादनगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरीश गोयल, गोविन्दपुरम मंडल अध्यक्ष अमित रंजन, कविनगर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, सुनील यादव बॉबी त्यागी, कपिल वशिष्ठ, जयकमल अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *