Dainik Athah

योगी सरकार के दो मंत्री आज गाजियाबाद में – नरेंद्र कश्यप- कपिल देव अग्रवाल का होगा भव्य स्वागत

महानगर- जिला संगठन ने बनाई स्वागत की योजना

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
योगी 2.0 सरकार के दो मंत्रियों का बुधवार को गाजियाबाद आगमन पर जोरदार स्वागत होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नरेंद्र कश्यप का गाजियाबाद गृह जनपद है जिस कारण पूरे शहर में उनका रोड शो भी होगा, वहीं कपिल देव अग्रवाल का गाजियाबाद के साथ ही मोदीनगर- मुरादनगर में भी स्वागत किया जायेगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल सुबह छह बजे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे जहां पर महानगर भाजपा क कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद सुबह नौ बजे वोल्गा पैलेस में उनका अभिनंदन कार्यक्रम पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल एवं मनोज गुप्ता द्वारा रखा गया है। इसके बाद मुरादनगर में भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल का मोदीनगर में सीकरी पैट्रोल पंप एवं बस अड्डे पर जोरदार स्वागत करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के अनुसार प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप का यूपी गेट पर सुबह 11 बजे जोरदार स्वागत होगा। इसके बाद वैशाली मैट्रो स्टेशन, कंट्री इन होटल, साहिबाबाद मंडी, मोहनननगर, अर्थला, मेरठ तिराहा चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल, दिल्ली गेट, घंटाघर, चौधरी मोड़, कालका गढ़ी चौक, मालीवाड़ा, पुराना बस अड्डा, हापुड़ चुंगी, कलक्ट्रेट, यशोदा अस्पताल संजय नगर, पी ब्लाक संजय नगर, हनुमान मंदिर संजय नगर पर स्वागत के बाद उनके निवास पर धन्यवाद सभा का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *