Dainik Athah

मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों के बीच किया विभागों का बंटवारा

केशव को ग्राम्य विकास, पाठक को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, स्वतंत्र देव को जल शक्ति, जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी

अरविंद शर्मा को नगर विकास के साथ ही ऊर्जा मंत्रालय

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल गठन के तीसरे दिन सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री के पास 34 विभाग है। इस सूची के अनुसार अरविंद कुमार शर्मा ताकतवर बनकर उभरे हैं। उन्हें नगर विकास के साथ ही ऊर्जा विभाग दिया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विका, ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग दिये गये हैं। इसके साथ ही भूपेंद्र चौधरी को उनका पुराना विभाग ही दिया गया है।

पूरी सूची इस प्रकार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय, विधायी विभाग।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंसकरण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्टÑीय एकीकरण।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार एवं कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।

कैबिनेट मंत्री

सुरेश खन्ना: वित्त एवं संसदीय कार्य
सूर्य प्रताप शाही: कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
स्वतंत्र देव सिंह: जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण
बेबी रानी मौर्य: महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
लक्ष्मी नारायण चौधरी;: गन्ना विकास एवं चीनी मिल
जयवीर सिंह: पर्यटन एवं संस्कृति
धर्म पाल सिंह: पशुधन, दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा
नंद गोपाल गुप्ता नंदी: औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेष प्रोत्साहन
भूपेंद्र सिंह चौधरी: पंचायती राज
अनिल राजभर: श्रम, सेवा योजन, समन्वय
जितिन प्रसाद: लोेक निर्माण
राकेश सचान: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा, वस्त्र उद्योग
अरविंद कुमार शर्मा: नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
योगेंद्र उपाध्याय: उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
आशीष पटेल: प्रावैधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट- माप
संजय निषाद: मत्स्य

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

नितिन अग्रवाल: आबकारी एवं मद्य निषेध
कपिल देव अग्रवाल: व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास
रविंद्र जायसवाल: स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन
संदीप सिंह: बेसिक शिक्षा
गुलाब देवी: माध्यमिक शिक्षा
गिरीश चंद्र यादव: खेल एवं युवा कल्याण
धर्मवीर प्रजापति: कारागार एवं होमगार्ड
असीम अरुण: समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर: सहकारिता
दया शंकर सिंह: परिवहन
नरेंद्र कश्यप: पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण
दिनेश प्रताप सिंह: उद्यान, कृषि विपण, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात
अरुण कुमार सक्सैना: वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन
दया शंकर मिश्र दयालु: आयुष, मुख्यमंत्री से संबद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

राज्यमंत्री

मंयकेश्वर सिंह: संसदीय कार्यमंत्री से संबद्ध, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मातृ एवं शिशु कल्याण
दिनेश खटीक: जल शक्ति
संजीव गौंड: समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
बलदेव सिंह औलख: कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
अजीत पाल: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
जसवंत सैनी: संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास
रामकेश निषाद: जल शक्ति
मनोहर लाल मन्नू कोरी: श्रम सेवायोजन
संजय गंगवार: गन्ना विकास एवं चीनी मिल
ब्रजेश सिंह: लोक निर्माण
केपी मलिक: वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन
सुरेश राही: कारागार
सोमेंद्र तोमर: ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा
अनूप प्रधान वाल्मीकि: राजस्व
प्रतिभा शुक्ला: महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
राकेश राठौर गुरु: नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूृलन
रजनी तिवारी: उच्च शिक्षा
सतीश शर्मा: खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
दानिश आजाद अंसारी: अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
विजय लक्ष्मी गौतम: ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *