Dainik Athah

सपा प्रदेश स्तर पर मनाएगी समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी 23 मार्च को महान समाजवादी चिंतक डॉ0 राम मनोहर लोहिया की 112वीं जयंती प्रदेश स्तर पर मनाएगी।

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश के विभिन्न जनपद कार्यालयों में डॉ0 राम मनोहर लोहिया के विचारों तथा समाजवादी नीतियों पर चर्चा और गोष्ठी के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

डॉ0 राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों और समाजवादी पार्टी की नीतियों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *