Dainik Athah

पंजाब विजय पर आम आदमी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा

अथाह संवाददाता,
ग़ाज़ियाबाद।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह जी के आह्वान पर पंजाब फतेह के अवसर पर एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा नवयुग मार्केट अंबेडकर पार्क से आरंभ होकर मालीवाडा चौक,दिल्ली गेट होते हुए घंटा घर पर शहीदे आजम भगत सिंह जी की मूर्ति को माल्यार्पण कर समापन किया गया। जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा की पंजाब जीत हमारी बड़ी उपलब्धि है। अन्य प्रदेश मे भी हम विकल्प बनकर उभरेंगे।

जिला महा सचिव सुजाता शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अब यू पी मे भी नगर निगम चुनाव मे पार्टी मेहनत करेगी। सभी को निगम की चुनावी तेयारी मे जुटना है। जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट मनोज त्यागी ने कहा कि पंजाब विजय के लिये पंजाब की देश भक्त जनता का हम आभार व्यक्त करते है। युवा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष ललित चौधरी ने पंजाब विजय को पंजाब की वंचित व शोषित जनता की विजय बताते हुए बधाई दी। प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्री वास्तव ने सभी कार्य कृताओ को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए शीर्ष नेतृव का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, जिला महा सचिव सुजाता शर्मा, पूर्व प्रत्याशी नामित यादव,युवा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष ललित चौधरी, पूजा चौधरी,जिलाध्यक्ष महिला विंग कल्पना वर्मा,दिलशाद अहमद,डॉ मुजीब सैफी, प्रियंका गगन,विभा सिंह, पंकज झा,जतिन शर्मा,साहिबाद विधान सभा अध्यक्ष सोडी सिंह, रेणुका दत्ता,रजनीश त्यागी,कमल मावी,धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक वर्मा ज्योतिषी, डोली चौधरी,नवीन गुप्ता,मुस्तकीम,कपिल शर्मा,सुनील कुमार,संदीप सूद, सोनू सूद, राहुल कल्छिना, राजा,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *