Dainik Athah

नगरायुक्त ने भ्रमण के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश

स्वच्छता के साथ-साथ शहर की सुंदरता का भी रखें ध्यान

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा निगम अधिकारियों समेत शहर का निरीक्षण किया गया। जिस के क्रम में सिटी जोन तथा विजय नगर जोन की शौचालयों की व्यवस्था, पार्क की व्यवस्था, तथा निर्माण कार्यों की व्यवस्था का जायजा लिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का जायजा

नगर आयुक्त द्वारा सिटी जोन कालका गढ़ी स्थित शौचालयों का जायजा लिया। मौके पर मरम्मत कार्य की आवश्यकता पाई गई, जिसके लिए शहर के समस्त शौचालय में छोटी मोटी कमियों को पूरा करने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश को 2 दिन का समय दिया गया। विजय नगर जोन में नाले की सफाई व्यवस्था को लेकर तत्काल प्रभाव से कार्य करने हेतु एसएफआई नरेश को निर्देशित किया गया।

पार्कों की सफाई व्यवस्था का जायजा

सिटी जोन नंद ग्राम के अंतर्गत उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह समेत पार्कों का जायजा लिया गया। जिसमें प्रकाश व्यवस्था सुचारू करने हेतु निर्देशित किया गया। पार्कों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के मानकों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

निर्माण कार्यों का जायजा

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी को शहर में चल रहे समस्त निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु आदेशित किया गया। गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा शहर स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों का भी जायजा किया गया जिस के क्रम में विजय नगर जोन सिटी जोन कवि नगर जोन में चल रहे कचरा पृथक्करण अभियान को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया गया, निरीक्षण के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के मानकों अनुरूप कार्यवाही में तेजी लाने हेतु संबंधित समस्त जोनल प्रभारियों को आदेश दिए गए, निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *