Dainik Athah

पंजाब: आप की झाड़ू ने बढ़ाया मान

चन्नी भी नहीं बचा पाये कांग्रेस को, शिअद व कैप्टन चारों खाने चित

अथाह ब्यूरो,
चंडीगढ़।
पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने एक्जिट पोल के अनुसार सरकार बना रही है। लेकिन प्रचंड बहुमत की सरकार किसी ने सोची नहीं थी। यहां पर आप की झाड़ू ने विरोधी दलों का सफाया करते हुए भगवंत सिंह का मान बढ़ाया है। शिरोमणि अकाली दल अपने सबसे बुरे दौर में पहुंच गया है।

पंजाब विधानसभा के चुनाव परिणामों पर यदि नजर डालें तो आप ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस प्रकार उसने प्रचंड बहुमत हासिल किया है, वह भी दिल्ली की तरह। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल मात्र चार सीटें ही हासिल कर सका है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल तक चुनाव हार गये हैं। यह अकाली दल का सबसे बुरा समय है।

इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का साथ मिलने के बावजूद न अमरिंदर सिंह बच सके और न ही भाजपा कोई करामात दिखा सकी। हालांकि इतनी बुरी हार की उम्मीद भाजपा नेतृत्व को भी नहीं थी। भाजपा को उम्मीद थी कि वे उसे सम्मानजनक सीटें मिल जायेगी। लेकिन भाजपा दो सीटों पर ही सिमट कर रह गई। आप की प्रचंड जीत भाजपा समेत सभी दलों के लिए खतरे की घंटी है। यह दूसरा राज्य है जहां अब आप की सरकार बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *