Dainik Athah

पंकज सिंह ने दूसरी बार जीत के साथ रचा इतिहास

1.79.500 मतों से जीत दर्ज, प्रदेश में दूसरे सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी बनें

अथाह संवाददाता
नोएडा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने एक लाख 79 हजार 500 मतों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। प्रदेश में उनकी यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

देश की राजधानी राजधानी दिल्ली की सीमा पर बसे गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट को राजनीतिक लिहाज से वीआईपी सीट माना जाता है। इस सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा के मौजूदा विधायक पंकज सिंह के सामने सपा-रालोद गठबंधन से सुनील चौधरी, कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक और बसपा से कृपाराम शर्मा थे।

भाजपा प्रत्याशी की इस बड़ी जीत को लेकर नोएडा में उत्साहित कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जश्न मना रहे हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि इस बार पंकज सिंह को सपा-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार सुनील चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक से कड़ी चुनौती मिल रही है। हालांकि रुझानों में ऐसा नजर नहीं आया।

बता दें कि पंकज सिंह ने 2017 के चुनाव में 1 लाख 62 हजार 417 वोट मिले थे। वहीं सपा के सुनील चौधरी को 58 हजार 401 वोट मिले थे। पंकज सिंह की प्रचंड जीत ने राजनीतिक पंडितों को भी आश्चर्य चकित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *