Dainik Athah

तीन राउंड की गिनती तक भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी पर भारी पड़े सुरेंद्र मुन्नी

मुरादनगर विधानसभा में 1364 लोगों ने चुना नोटा

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
मुरादनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने बंपर जीत हासिल की। उन्होंने 97095 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी हराया। अजीत पाल त्यागी को 169290 मत पड़े जबकि सुरेंद्र कुमार मुन्नी को 72195 वोट प्राप्त हुए। मुरादनगर विधानसभा सीट पर अजीत पाल त्यागी और गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी के बीच तीन राउंड तक खींचतान चली और सुरेंद्र मुन्नी बढ़त बनाए रहे। लेकिन चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने उन्हें पटखनी देकर पीछे कर दिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ईवीएम का मुंह खोलते ही मुरादनगर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने 3674 मत लेकर बढ़त ली। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को 2804 मत मिले। दूसरे राउंड में 3815 मत लेकर सुरेंद्र कुमार मुन्नी के कुल मत 7589  हो गए और वह भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी से करीब 2000 मतों से आगे हो गए। इस राउंड में अजीत पाल त्यागी को 2758 मत पड़े और उनके मतों का कुल योग 5562 हो गया। तीसरे राउंड में सुरेंद्र कुमार मुन्नी 2778 मत लेकर 10367 योग पर पहुंच गए।

इस राउंड में अजीत पाल त्यागी को 3962 वोट मिले और का कुल योग 9524 हुआ। चौथे राउंड में अजीत पाल त्यागी 4271 मत लेकर 13795 मतों पर पहुंच गए और इस राउंड में सुरेंद्र मुन्नी 1264 मत लेकर 11631 वर्षों तक पहुंचे। इस राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार अपनी बढ़त बनाए रखी। विश्व राउंड में अजीत पाल त्यागी को 75766 वोट मिल चुके थे जबकि सुरेंद्र कुमार मुन्नी को 50505 वोट प्राप्त हुए थे। इस राउंड तक अजीत पाल त्यागी करीब 25 हजार मतों से आगे हो गए थे। अंतिम 41 में राउंड में भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी गोकुल 168282 वोट प्राप्त हुए जबकि सुरेंद्र कुमार मुन्नी को 71594 वोट मिले। पोस्टल बैलट को मिलाकर अजीत पाल त्यागी को कुल 169290 मत पड़े वहीं गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी को 72195 वोट प्राप्त हुए। मुरादनगर विधानसभा सीट पर कुल 1364 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर प्रत्याशियों को दरकिनार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *