Dainik Athah

गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा कब्जे की ओर

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर लगभग 20 चक्रों की गिनती हो चुकी है और अभी भी सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। साहिबाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने ऐतिहासिक बढ़त बनाई हुई है। शर्मा अपने प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा से 117000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

लोनी विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें लगी हुई है लेकिन तीसरा उनकी गिनती पूर्ण होने के बाद भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर अपने प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया से 32000 वोटों से आगे चल रहे। इसी तरह गाजियाबाद विधानसभा सीट और भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के विशाल वर्मा से 47000 मतों से आगे चल रहे हैं। मोदीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू सिवाच अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुदेश शर्मा से करीब 42000 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। मुरादनगर विधानसभा सीट पर से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी 21 राउंड की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरएलडी के सुरेंद्र मुन्नी से 30000 मतों से आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *