Dainik Athah

Exit Poll: यूपी में साइकिल पर भारी बुलडोजर

अथाह संवाददाता
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा चुनाव 2022 के आखिरी चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। अब चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन इससे पहले आज मतदान के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। विभिन्न एजेंसियां ये सर्वे करती हैं, जिसके आधार पर निष्कर्ष निकाले जाते हैं। चुनावों में जनता ने किन मुद्दों पर वोट किया है और कौन पार्टी जनता की पहली पसंद बन रही है, इन नतीजों के आधार पर अनुमान लगाया जाता है। इसके साथ ही राज्य में किसकी सरकार बन रही और कौन विपक्ष में रहेगा, इसका भी कुछ हद तक पता लगता है। विभिन्न पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा की सरकार फिर से बन सकती है। एग्जिट पोल से जुड़े नतीजे पिलहाल इशारा कर रहे है कि यूपी में भाजपा की सरकार बन रही है।

आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया गया है। सर्वे में कुल 403 सीटों में से भाजपा को 288 से 326 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि सपा को 71 से 101 सीटें दी गई हैं। इसी प्रकार बसपा को 3 से 9, कांग्रेस 1 से 3 और अन्य को 2 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो के अनुसार उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों के चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल रही है। हालांकि उसे 2017 के नतीजों की तुलना में नुकसान दिख रहा है। सभी 403 सीटों में भाजपा को 225 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी उसे पिछले चुनाव की तुलना में 100 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। सपा गठबंधन 115 सीटों को मिलने का अनुमा है। बसपा को 14 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अन्य को 4 सीटें मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *