Dainik Athah

मृतक बूथ एजेंट के घर अमेठी पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद अमेठी जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल विधान सभा क्षेत्र अमेठी के थाना संग्रामपुर के ग्राम राजापुर कोहरा के बूथ एजेन्ट आलोक पाल को 2 मार्च 2022 को मार पीटा गया था जिसकी 03 मार्च 2022 को मौत हो गयी। इसकी जांच तथा शोकाकुल परिवार से भेंटकर सांत्वना देने हेतु 08 मार्च 2022 को ग्राम राजापुर कोहरा जनपद अमेठी पहुंचेगा।

 समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में डॉ राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ (एम.एल.सी.), श्याम लाल पाल प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी उप्र, रघुवीर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर, महाराजी देवी प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र अमेठी, रामउदित यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अमेठी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *