Dainik Athah

भाजपा कर रही लोकतंत्र के साथ खिलवाड़- राजेंद्र चौधरी

अथाह ब्यूरो,
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जनता-लहर  है। भाजपा राज में जो हुआ बुरा हुआ है। भाजपा की कुनीतियों से किसान, नौजवान, व्यापारी सभी नाराज हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बेलगाम है। भाजपा की कोई भी चालाकी अब उसे सत्ता से बाहर जाने से नहीं रोक पाएगी।

चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पांच साल के कार्यकाल की विफलताओं का जवाब देना होगा। केन्द्रीय प्रवक्ताओं की सफाई इसमें काम नहीं आएगी क्योंकि राज्य की जवाबदेही उनकी है। मुख्यमंत्री जी ने नौकरी देने के झूठे आश्वासन देकर नौजवानों के सपने तोड़े हैं। कोरोना काल में गरीबों को अनाथ छोड़ दिया गया। श्रमिकों के पलायन और उस दौरान हुई मौतों को कौन भूल सकता है? व्यापारियों दुकानदारों का जीवन असुरक्षित है। महिलाएं अपमानित है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। चौधरी का कहना है कि गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश तक राजधर्म और संविधान के अनुसार भाजपा ने कहीं शासन नहीं चलाया। भय, भूख और भ्रष्टाचार भाजपा के पर्याय है। अब भाजपा केे अच्छे दिन खत्म हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *