Dainik Athah

तीन दिन में नगर निगम ने 9 संपत्तियों पर लगाई सील

59 संपत्तियों पर बकाया वसूली के लिए नोटिस चस्पा किए

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
संपत्ति कर की वसूली के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान के तहत नगर निगम ने 3 दिनों के अंदर 59 संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। जबकि 377539 रुपए के चेक और 1188463 रूपए नकद वसूल किए गए हैं। इस अभियान के दौरान नगर निगम ने 9 संपत्तियों को सील भी किया है।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा ने बताया कि 3 दिन के अंदर कुल 9 संपत्तियों को सील किया गया है। जिन संपत्तियों को सील किया गया है उन पर नगर निगम का 50 हजार रुपए से लेकर 4.5 लाख रुपए तक बकाया है। इसके अलावा पिछले 3 दिन में 59 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। हालांकि इस दौरान 377539 रुपए के चेक की वसूली की गई है।

जबकि 1184463 रुपए नगद जमा किया गया है। जिन संपत्तियों पर नगर निगम की ओर से बकाया वसूली के लिए नोटिस चस्पा किया गया है उनमें मुख्य रूप से अंसल प्लाजा सेक्टर 1 वैशाली, क्लाउड नाइन सेक्टर 1 वैशाली, योगेश यादव महागुन मॉल, होटल कौशांबी, जयपुरिया एनक्लेव कौशांबी, आदित्य मॉल कौशांबी, जय किशन स्टेट प्राइवेट लिमिटेड डी मॉल को नोटिस दिया गया है।

आपको बता दें कि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में सभी अधिकारियों को संपत्ति कर की वसूली में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। नगरा के निर्देश दिया था कि बड़े बकायेदारों पर कर वसूली करने वाली टीमें शिकंजा कसने और उनकी संपत्तियों को सीज करने का कार्य करें ताकि बकाया वसूली के लिए दबाव बनाया जा सके। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा सीलिंग और नोटिस चस्पा की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *