Dainik Athah

सोनभद्र के महाराज की पुत्री राजकुमारी दीक्षा कुमारी समेत कई नेता भाजपा में शामिल

अथाह ब्यूरो,
लखनऊ ।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई के समक्ष बुधवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रमुखों व्यक्तियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही कई सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों को पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला भी उपस्थित रहें।

डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, जिनके पिता विजय कुमार त्रिपाठी सरोजनीनगर से 6 बार विधायक व प्रदेश में 3 बार मंत्री रहें सुजय कुमार त्रिपाठी (लखनऊ), घोरावल स्टेट (सोनभद्र) के महाराज आभूषण ब्रह्मशाह की पुत्री राजकुमारी दीक्षा कुमारी, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वरूप राज सिंह (फतेहपुर), जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह (सुल्तानपुर), समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्रा (अयोध्या), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल कोआर्डिनेटर जयशंकर श्रीवास्तव (फैजाबाद), हिन्दू जागरण मंच के जिला झांसी महामंत्री अंचल अड़जरिया, समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रामानन्द यादव (बलिया) ने बडी़ संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अखिल भारतीय परिवहन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश गुप्त अग्रहरि, भारतीय भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी रिंकू तथा मोस्ट बैक्वर्ड क्लासेस आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सुमिरन विश्वकर्मा ने अपने संगठन का समर्थन पत्र डा. वाजपेई को सौंपा। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सभी नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने कहा कि भाजपा फिर एक बार 300 से ज्यादा सीटो के लक्ष्य को प्राप्त कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *