Dainik Athah

इंडिया में पहली बार होने जा रही इंडिया ओपन ताइक्वांडो टीम लीग प्रतियोगिता – 2022

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
अखिल भारतीय युवा स्पोर्ट्स संगठन ट्रस्ट इंडिया के द्वारा इंडिया में पहली बार इंडिया ओपन ताइक्वांडो टीम लीग प्रतियोगिता – 2022, होने जा रही है। यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर – सीनियर, बालक व बालिका वर्ग के बीच की जाएगी। यह लीग एक सप्ताह सेंसर पर चलेगी।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मई के महीने में गाजियाबाद में किया जाएगा। अखिल भारतीय युवा संगठन ट्रस्ट के महासचिव पवन कुमार व कोषाध्यक्ष कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को रेडबेरी होटल में इंडो नेपाल ताइकवांडो चैंपियनशिप का आयोजन अखिल भारतीय युवा स्पोर्ट्स संगठन ट्रस्ट इंडिया के द्वारा किए गया था।

इस चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरडब्ल्यू अध्यक्ष रघुनंदन व रामानंद, गीता शर्मा, पवन कुमार, डॉ कृष्णजीत नागर के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में इंडिया और नेपाल के 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में इंडिया को प्रथम स्थान तथा नेपाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग के सभी खिलाड़ियों के बीच हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *