Dainik Athah

महिला सुरक्षा के लिए योगी सरकार का दोबारा आना जरूरी- पथिका त्यागी

जनसंपर्क अभियान में अजीत पाल त्यागी के पक्ष में भारी समर्थन का ऐलान

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुरादनगर से भाजपा प्रत्याशी अजय पाल त्यागी की पत्नी पथिका त्यागी ने अपने पति के लिए किए गए जनसंपर्क में भारी समर्थन प्राप्त हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी-योगी सरकार ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिनकी वजह से आज हर वर्ग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की धर्मपत्नी पथिका त्यागी ने सदरपुर, लैंड क्राफ्ट गोल्फ लिंक सोसाइटी, कैलाश पुरम गोविंदपुरम और अक्षय एनक्लेव में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में उन्होंने कहा कि योगी सरकार का कामकाज और नारी सम्मान सुरक्षा का अहसास महिला शक्ति के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है कि मातृ शक्ति के रूप में भी उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। इससे पहले की सरकारों में महिलाओं को सड़क पर निकलना मुश्किल था। मनचले आती-जाती माताओं बहनों पर फब्तियां कसते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले अब जेल में रहते हैं।

प्रत्याशी पत्नी पथिका त्यागी सहित सभी का जनसंपर्क के दौरान शानदार स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए स्पष्ट कहा कि सरकार में राष्ट्रवाद व हिंदुत्व की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। सरकार ने नारी सम्मान को सुरक्षित कर नारी गौरव को बढ़ाने का काम किया है इसलिए किसी भी बहकावे में ना आकर नारी शक्ति का परिचय देते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग योगी सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए करें। पथिका त्यागी के साथ शीतल चौधरी, वंदना चौधरी, किरण सिंह, सविता त्यागी आदि महिलाएं जनसंपर्क में मौजूद रही।

दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने मुरादनगर विजय मंडी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। जहां उन्हें व्यापारियों का भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों के बीच पहुंचकर डोर टू डोर वोट मांगे और लोगों से एक बार फिर योगी सरकार को सत्ता में लाने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ ज्ञानेंद्र सिंघल, बीनू लाला, विष्णु गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *