Dainik Athah

योगी सरकार में रिश्वतखोरी हुई बंद : अतुल गर्ग

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग जनसंपर्क अभियान पर निकलने से पहले अपनी पत्नी सुधा गर्ग के साथ दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने भोले बाबा के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। दूधेश्वनाथ मंदिर के महंत नरायण गिरि से विजय भव का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां से आशीर्वाद लेने के उपरांत अतुल गर्ग ने बजरिया स्थित गुरुद्वारे में जाकर मत्थ टेका।

इसके बाद उनका चुनावी संपर्क अभियान शुरू हो गया। क्योंकि अब मतदान की घड़ी नजदीक है ऐसे में उनके जगह-जगह संपर्क अभियान भी तेज हो रहे हैं।  बजरिया से ही उन्होंने आज का महाजनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ किया। जनसंपर्क अभियान बजरिया से शुरू हुआ और घंटाघर, चौपले होते हुए शहीद स्थल पर पहुंचा। उसके बाद दिल्ली गेट से डासना गेट तक जनसपर्क कर व्यापारियों से भाजपा को वोट देने की अपील की। व्यापारियों ने बाजार में कई स्थानों पर अतुल गर्ग का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर फिर से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

महाजनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, विजय मोहन, पप्पू पहलवान, पार्षद राजीव शर्मा जीप पर रहे।इस दौरान अतुल गर्ग ने कहा कि योगी सरकार में न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया बल्कि रिश्वतखोर अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सबक सिखाया गया। पूर्व की सरकार में तो सरकारी विभागों में बिना रिश्चत दिए कोई काम होता ही नहीं था। योगी सरकार ने भ्रष्टाचार व रिश्चतखोर अधिकारियों व कर्मचारियों पर ऐसा चाबुक चलाया कि सब सीधे हो गए। उन्होंने लोगों से एक बार फिर से योगी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा को जिताने की अपील की।  

अतुल गर्ग ने सब्जी मंडी, बजरिया, नवयुग मार्केट, चमन कॉलोनी, गुलजार कॉलोनी, बाल्मीकि पार्क, बहरामपुर, तिगरी गोल चक्कर पर भी जनसंपर्क व और बैठकें की।   जनसम्पर्क अभियान में श्रीपाल यादव, सुरेंद्र नगर, दुष्यन्त  गुप्ता, शौकत कुरेशी, डॉक्टर नदीम, दिलशाद, आजाद बाल्मीकि, शक्ति जीनवाल, बबर यादव, अरुण शर्मा, आकाश बिंदल, त्रिभुवन गिरी, मुकेश प्रजापति, गौरव बंसल, दीपक अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, संजय गर्ग, प्रदीप सैनी, गौरव गर्ग, जॉनी, कृष्ण बेदी, प्रदीप चौहान बाल्मीकि, नीरज बाल्मीकि, सनी बाल्मीकि, अशोक कुमार शर्मा आदि से प्रमुख रूप से जनसम्पर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *