Dainik Athah

भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने मुरादनगर के एक दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पथिका त्यागी को मिल रहा महिलाओं का भारी जनसमर्थन

योगी सरकार में गाजियाबाद में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए-अजीत पाल त्यागी

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने मुरादनगर क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया और डोर टू डोर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा जनता के सामने रखकर वोट की अपील की। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उनकी पत्नी पथिका त्यागी ने भी शास्त्री नगर और गोविंदपुरम क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त करके भाजपा को वोट की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने गुरुवार को कविनगर में सुरेंद्र चानना घर पर जाकर जनसंपर्क किया। इसके उन्होंने ग्राम मैनापुर, दुहाई, भीकनपुर, ग्राम शाहपुर बम्हेटा, भोवापुर, गढ़ी, सिकरोड, नायफल, बयाना, काजीपुरा में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने कहा कि पिछले 5 सालों में उन्होंने अपने क्षेत्र में 65 करोड रुपए के विकास कार्य कराए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें पूरी तरह गड्ढा मुक्त हो गई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर जितना कार्य योगी सरकार में हुआ है, उतना आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में केवल लूट, डकैती, राहजनी व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती थी और सरकार के लोग अपराधियों को संरक्षण देते थे। लेकिन योगी सरकार में अपराधी सलाखों के पीछे हैं। जिनकी वजह से आज बहन बेटियां सड़क पर सुरक्षित घूम सकती है। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ मनजीत चौधरी, सुरेंद्र चानना, अमित प्रताप, वरुण नागर, राजकुमार नागर, संदीप त्यागी आदि लोग साथ रहे। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ और लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

उधर भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की पत्नी पथिका त्यागी ने शास्त्री नगर और गोविंदपुरम क्षेत्रों के जाकर जनसंपर्क किया और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में महिलाओं और बुजुर्गों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि 10 फरवरी को भाजपा को जिताने का काम किया जाएगा। जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके साथ गीता त्यागी, अर्चना सिंह, मनीषा त्यागी, लोकेश शर्मा, रीना शर्मा, गौरी, पुष्पा पांडे, पुष्पा त्यागी, सरिता चौधरी, अंजू चौधरी, अनीता गोटिया,  पारुल शर्मा, सरिता चौधरी, बबली, शैली चौधरी, चंद्रकांता, शीतल चौधरी, बिंदु त्यागी, अर्चना सिंह पार्षद, हेमलता चौधरी, अनिता चौधरी, सीमा यादव, रीना त्यागी, पूजा सिंह, वंदना सक्सेना, लाजवंती तोमर, रेनू गोस्वामी , ममता के अलावा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, अशोक राव ,धर्मपाल, अनिल शर्मा , अजेंद्र चौधरी, सुधीर चौधरी, कुंवर पाल चौधरी, इमरान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *