Dainik Athah

अजीत पाल त्यागी का मुरादनगर विधानसभा में अनेक स्थानों पर जनसंपर्क

भाजपा सरकार में हर वर्ग सुरक्षित- अजीत पाल त्यागी

रेडियंट पब्लिक स्कूल आर के पुरम में अजीत पाल त्यागी का भव्य स्वागत हुआ, प्रबुद्ध नागरिकों का मिला समर्थन 

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुरादनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल चौधरी बुधवार को ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने लोगों को मोदी और योगी सरकार में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं से अवगत कराया और विकास के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करने वाली पार्टी है और भाजपा सरकार में हर वर्ग पूरी तरह सुरक्षित है। इसका जीता जागता उदाहरण कोरोना काल है जिसमें हर परिवार को भाजपा सरकार ने राशन पहुंचाने का काम किया और किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया।

भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी सिकरोड़ा गांव, शताब्दीपुरम, कैलाश पुरम, बाबा मार्केट बी ब्लॉक गोविंदपुरम, ए ब्लॉक पीएनबी बैंक गोविंदपुरम, गोस्वामी मोहल्ला बम्हैटा, रजापुर, बाग वाली कॉलोनी धर्मशाला महिंद्रा एंक्लेव, लायंस आई हॉस्पिटल आदि स्थानों पर पहुंचे और डोर टू डोर संपर्क किया। जनसंपर्क अभियान में मोनू चौधरी, कृष्ण कुमार भारद्वाज, अनुज त्यागी, योगेश कुमार, सुमरजीत चौधरी, रिंकू, अरविंद गिरी, लीलू चौधरी, दुष्यंत पुंडीर, अशोक राय, कर्मवीर सिंह, विवेक नागर, सुनील गुप्ता, आदित्य गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा गोविंदपुरम आरके पुरम स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल के कैंपस में अजीत पाल त्यागी का भव्य स्वागत तथा भारी संख्या में लोगों का समर्थन मिला। डॉ विनीता त्यागी प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर विनय त्यागी दोनों ने संयुक्त रूप से अजीत पाल त्यागी को पगड़ी पहनाकर अपना समर्थन दिया।
 इस अवसर पर अजीत पाल त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के हित में बहुत बड़ा काम कर रही है। आज महिला अकेली कहीं भी जा सकती है। भू माफियाओं से मुक्ति मिली है। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

राम मंदिर अयोध्या में, काशी में शिव मंदिर, अब मथुरा की बारी है। गोविंदपुरम मंडल के अध्यक्ष अमित रंजन, महामंत्री संजय कौशिक, गजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद अमित डबास, अक्षय अग्रवाल आईटी प्रमुख, अविरल, मनोज त्यागी, दीपक तोमर डॉ.विनीता त्यागी,  विनय त्यागी, विनीत त्यागी एडवोकेट, राजीव त्यागी ‘राज’ मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी,  बीकेएस पाल, नीरज त्यागी बड़ागांव सुरेंद्र त्यागी वशिष्ठ, सुरेंद्र शर्मा, अश्विनी त्यागी, रविंद्र त्यागी बिल्डर , संध्या त्यागी, सुभाष गुप्ता, राकेश त्यागी, रजनीश त्यागी किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जनसंपर्क में मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को समाजसेवी, वकील, डॉक्टर, बिल्डर तथा आरके पुरम के समस्त महिला पुरुष सम्मिलित हुए। इस मौके पर विनीता त्यागी ने सभी को 10 फरवरी को कमल के निशान पर बटन दबाकर अजीत पाल त्यागी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

प्रदेश में हुआ अराजकता का अंत :अजीत पाल त्यागी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुरादनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी का अभिनंदन गोविंदपुरम स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल में किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भाजपा को मतदान करके अजीत पाल त्यागी को एक बार फिर विधायक बनाने की घोषणा की।गोविंदपुरम में रेडिएंट पब्लिक स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 5 साल प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आज अराजकता का अंत हो चुका है और महिला व्यापारी तथा समाज के सभी वर्गों को शांतिपूर्ण माहौल मिला है। उन्होंने कहा कि पहले जा महिलाओं को घर से निकलने से पहले सोचना पड़ता था किंतु अब रात को 11 बजे भी बहन बेटियां कहीं भी आ जा सकती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव जीती थी और प्रदेश में व्यापक रूप से विकास कराया है अभी प्रदेश में विकास के अनेकों कार्य होना बाकी है जिसके लिए भाजपा की सरकार बनना आवश्यक हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि विकास और तरक्की के लिए भाजपा को मतदान जरूर करें। इस दौरान बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी रविंद्र त्यागी ने कहां की अजीत पाल त्यागी को क्षेत्र में समानता के साथ लोगों से मेल मिलाप करने तथा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्यों कराए जाने पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में जांच शहरी क्षेत्र का व्यापक रूप से विकास हुआ है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी मुरादनगर के प्रत्येक गांव में सरकार द्वारा कार्य कराए गए। आज मुरादनगर का हर गांव तीनों तरफ से पक्की सड़क से जुड़ चुका है। जिसमें क्षेत्र के विधायक अजीत पाल त्यागी का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रजनीश त्यागी ,डॉ विनीता त्यागी, नीरज त्यागी, राजीव त्यागी, विनीत त्यागी एडवोकेट, सुरेंद्र शर्मा, विजय बंसल, प्रवीण चौधरी, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में आरके पुरम एवं गोविंदपुरम के लोग उपस्थित थे।

महिलाओं, गरीबों और मजदूरों के लिए योगी सरकार ने किया ऐतिहासिक कार्य- पथिका त्यागी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुरादनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजीत पाल त्यागी की धर्मपत्नी पथिका त्यागी ने कई कॉलोनियों में तूफानी दौरा किया और जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी ने सभी दलों को पीछे छोड़ दिया है। जनसंपर्क के दौरान पथिका त्यागी ने कहा कि मौजूदा भाजपा कि मोदी-योगी सरकार ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिनकी वजह से आज हर वर्ग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की धर्मपत्नी पथिक त्यागी ने बुधवार को अशोक नगर स्थित लीला बुटीक बी ब्लॉक, मोरटा स्थित विंडोज विस्ता सोसाइटी राज नगर सेक्टर 23 स्थित बी ब्लॉक में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में उन्होंने कहा कि योगी सरकार का कामकाज और नारी सम्मान सुरक्षा का अहसास महिला शक्ति के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है कि मातृ शक्ति के रूप में भी उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं इससे पहले की सरकारों में महिलाओं को सड़क पर निकलना मुश्किल था। मनचले आती-जाती माताओं बहनों पर फब्तियां कसते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले अब जेल में रहते हैं। प्रत्याशी पत्नी पथिका त्यागी सहित सभी का जनसंपर्क के दौरान शानदार स्वागत अभिनंदन किया गया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए स्पष्ट कहा कि सरकार में राष्ट्रवाद व हिंदुत्व की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। सरकार ने नारी सम्मान को सुरक्षित कर नारी गौरव को बढ़ाने का काम किया है इसलिए किसी भी बहकावे में ना आकर नारी शक्ति का परिचय देते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग योगी सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए करें। जनसंपर्क में उनके साथ शीतल चौधरी,सविता त्यागी, अर्चना त्यागी, मनीष त्यागी, लोकेश शर्मा, रीना शर्मा, गौरी, पुष्पा पांडे, पुष्पा त्यागी, सरिता चौधरी, किरण सिंह, बिंदल त्यागी आदि महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *