Dainik Athah

पिछले 5 सालों में क्षेत्र में कराए 65 करोड़ के विकास कार्य- अजीत पाल त्यागी

मुरादनगर के 10 गांवों में भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी का दौरा   

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व विधायक अजीतपाल त्यागी ने क्षेत्र के 10 गांवों में तूफानी दौरा कर लोगो से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। बल्कि राष्ट्र निर्माण, विकास और हमारे मान सम्मान का चुनाव है। 

भाजपा प्रत्याशी अजीतपाल त्यागी ने विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर रघुनाथपुर, सरना, सलेमाबाद, सदरपुर, जीतपुर कॉलोनी, प्रीत विहार कॉलोनी में लोगो से डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होनें कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में एक ओर जहां नये – नये हाईवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलिज बने है वहीं अपराधियों, माफियाओं के खिलाफ भी कार्यवाई कर गुंडाराज समाप्त किया है। अजीतपाल त्यागी ने कहा कि उन्होनें पिछले पांच वर्षो के दौरान विभिन्न मदों से 65 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराये है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र का कोई गांव एैसा नहीं बचा जहां पर विकास कार्य न हुआ हो। भाजपा शासनकाल में अपराधों पर अंकुश लगा है, बहन, बेटिया, महिलाऐं व व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। जबकि शासनकाल में गुंडाराज के चलते महिलाओं का घर से निकलना दूभर था।

मुरादनगर शहर में भी महिलाओं, छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार करने वाले लोगो के खिलाफ भी कार्यवाई की गई है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, राहुल चौधरी डैनी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश चंद त्यागी, पूर्व प्रधान मनोज चौधरी, दिनेश चौधरी, योगेश त्यागी डायरेक्टर, मुन्नी त्यागी, अजय त्यागी एडवोकेट, पूर्व मनोज त्यागी पटेल, ग्राम प्रधान विनोद चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *