Dainik Athah

बेटी और बहन बनकर आपके अधिकारों के लिए लडूंगी : संगीता त्यागी

अथाह संवाददाता,
साहिबाबाद।
कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी की चुनाव प्रचार यात्रा साहिबाबाद विधानसभा के सिहानी गांव पहुंची यहां सिहानी गांव में कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी को जन समुदाय का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। त्यागी समाज के गणमान्य बाबा विद्यानंद त्यागी  का समर्थन और आशीर्वाद संगीता त्यागी को मिला। सिहानी के सम्मानित निवासियों ने दोनों हाथों से कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया।

कांग्रेस पार्टी व संगीता त्यागी जिंदाबाद के नारे चारों तरफ सुनाई दिये। यहां समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने संगीता त्यागी को सिहानी गांव का पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।   संगीता त्यागी ने महिलाओं को प्रियंका गांधी के महिला घोषणा पत्र के विषय में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति में महिलाओं को 40% भागीदारी दे रही हैं, इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को रसोई के बजट में राहत देने के लिए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे, महिलाओं को रोजगार में 40% का आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का भी प्रियंका गांधी जी ने वादा किया है । प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी  को जनता का भारी समर्थन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कांग्रेस की चुनाव आब्जर्वर शकुंतला खटक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश त्यागी, सतीश शर्मा, पवन शर्मा, चुनाव प्रभारी संजय त्यागी, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, जगत बिष्ट, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा मेहता, लंबरदार सुरेश त्यागी जी, एडवोकेट तेजवीर त्यागी, विक्रांत पाराशर, लेखराज त्यागी, एडवोकेट अमित, शिवांग शर्मा, राकेश त्यागी, मुकेश त्यागी, राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *