Dainik Athah

मोदीनगर में रालोद- सपा गठबंधन को जोरदार झटका

पूर्व विधायक मास्टर राजपाल- पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र के साथ भाजपा में शामिल

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में रालोद- सपा गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों को भाजपा में शामिल करते हुए उन्हें पटका पहनाया।

शनिवार को बागपत के किशनपुर बराल में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में बसपा से विधायक रहे मास्टर राजपाल एंव उनके पुत्र विपिन चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख भोजपुर रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। कुछ माह पूर्व ही दोनों पिता- पुत्र बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। योगी आदित्यनाथ ने पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि मास्टर राजपाल तथा उनके सुपुत्र विपिन चौधरी के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *