Dainik Athah

कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी के समर्थन में रागिनी नायक का डोर टू डोर प्रचार

अथाह संवाददाता
साहिबाबाद।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और फायरब्रांड नेता रागिनी नायक ने साहिबाबाद विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता त्यागी जी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया। शनिवार की सुबह रागिनी नायक ने साहिबाबाद क्षेत्र के न्यू हिंडन विहार में प्रत्याशी संगीता त्यागी के साथ पहुंची, जहां उन्हें भारी जनसमर्थन मिला। 

रागिनी नायक ने प्रचार करते हुए यहां जन समस्याओं को सुना।  उन्होंने घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को जाना। क्षेत्र की जनता ने टूटी हुई सड़कें, जगह-जगह जलभराव व कानून व्यवस्था की बेहद गंभीर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। यहां पर मातृशक्ति ने   रागिनी नायक जी और कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता त्यागी जी के साथ कंधें से कंधा मिलाकर सहयोग किया, उन्होंने अपनी रोजमर्रा की दिक्कतों से अवगत कराया महिलाओं ने बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई के चलते घर चलाने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया।

इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक जी ने उनसे वादा किया कि जैसे ही कांग्रेस के प्रत्याशी संगीता त्यागी साहिबाबाद क्षेत्र से चुनकर आती हैं। वह सबसे पहले यहां सड़कों की व्यवस्था सीवर लाइन का काम करवाएंगी। महंगाई के मुद्दे पर रागिनी नायक ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार ने महंगाई को इतना बढ़ा दिया है कि घर चलाना भी मुश्किल हो गया है, उन्होंने यहां महिलाओं को आश्वासन दिया और बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में महंगाई से छुटकारा दिलाने का वचन दिया है।

प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर का वादा किया है उन्होंने कांग्रेस के चुनावी नारे “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और उन्हें कॉलेज जाने के लिए स्कूटी दी जाएगी, उनके मान सम्मान व सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा। यहां पर कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता त्यागी ने भी जनता से वादा किया कि उनकी  समस्याओं का निदान करने के लिए पूरा संघर्ष करेंगी, संगीता त्यागी ने जनता से वादा किया की कांग्रेस की सरकार बनने पर साहिबाबाद क्षेत्र में शिक्षा को बेहतर करने के लिए डिग्री कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकारी अस्पताल बनाया जाएगा, पेयजल की समस्या का निस्तारण  किया जायेगा और वह क्षेत्र के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर वैशाली व नोएडा मेट्रो की लाईन को मोहन नगर तक लाकर मेट्रो लाईन व रेपिड रेल से जुड़वाने का कार्य करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी ने लोकप्रिय प्रवक्ता रागिनी नायक जी के साथ न्यू हिंडन विहार कॉलोनी, झंडापुर नीलमणि कॉलोनी, हज हाउस क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार किया। उसके पश्चात उन्होंने एआईसीसी से आयी ऑब्जर्वर शकुंतला खटक के साथ भी डोर टू डोर जाकर प्रचार किया व चुनावी रणनीति बनाने के लिए संगठन की मीटिंग ली।

उसके पश्चात संगीता त्यागी ने मकनपुर गांव व इंदिरापुरम के जनता फ्लैटों में जाकर घर-घर प्रचार किया, जहां लोगों का भारी जन समर्थन मिला। उनके साथ सीए विनय मित्तल एवं नवनीत शर्मा,  महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पूजा मेहता पूर्व अध्यक्ष पूजा चड्ढा, आरिफ राजा, नासिर प्रमुख, अहसान अली, संजय त्यागी, अनीता हरि राव, शाइना शरीफ, जगत बिष्ट, अमित गौड, सौरभ राय, विनोद त्यागी, अशोक त्यागी, अंबरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *