Dainik Athah

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
मुरादनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी के कार्यकर्ता घर घर जाकर चुनाव प्रसार कर रहे हैं तथा जनता से भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं।शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जीतपुर कॉलोनी में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया तथा सरकार द्वारा जनता को हो रहे लाभ बताएं।

संपर्क के दौरान जनता ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया तथा अपना पूरा समर्थन दिखाया। जनसंपर्क के दौरान पूर्व महानगर मंत्री संजीव त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष मोहित त्यागी, पार्षद सोनू गिरी, पार्षद विकास त्यागी, अध्यक्ष किसान मोर्चा सत्येंद्र त्यागी, पंकज यादव, गुरु दत्त शर्मा, सोहन गिरी, जोगिंदर कश्यप, प्रियंक गोस्वामी, राधेश्याम त्यागी, सचिन त्यागी, दीपक शर्मा, देवेश त्यागी, प्रशांत खटीक, गौरव वाल्मीकि, नरेश कश्यप आदि सभी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *