Dainik Athah

मंथन: ऐसे ही लोगों के दिलों पर राज नहीं करते राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। राजनाथ किस प्रकार लोगों के दिलों पर राज करते हैं यह उनके गाजियाबाद से सांसद रहने के दौरान भी देखा था, इसके साथ ही गुरुवार को भी देखा। राजनाथ सिंह का विधानसभा चुनाव के दौरान पहला कार्यक्रम मोदीनगर में था। वे मोदीनगर पहुंचने के बाद सबसे पहले सीकरी खुर्द स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करने गये। शायद इतनी बड़ी सख्शियत पहली बार इस मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। इसके बाद जब वे प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे तो उनके भाषण का एक एक शब्द सुनने के लिए मैदान में बैठे लोग कान लगाये बैठे थे। जो लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये उनका मन दुखी था। इसके बाद वे मोदी पोन कालोनी में जन संपर्क के लिए पहुंचे तो मात्र साढ़े छह सौ घरों वाली इस कालोनी के लोग इस प्रकार उनके स्वागत में उमड़े जिसकी कल्पना नहीं की गई थी। महिलाएं हों या बच्चे, वृद्ध हो अथवा युवा उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर थे। इतना ही नहीं वयोवृद्ध भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार ओझा के घर पहुंंचे वहां परिवार के साथ जिस प्रकार वे आत्मीयता के साथ मिले वह भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हालांकि नरेंद्र कुमार ओझा के परिवार से उनका पुराना संबंध है। आदेश कुमार गुप्ता कहते हैं कि जो बात राजनाथ सिंह में है वह किसी अन्य में नहीं। वे हर दल से जुड़े लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वे कहते हैं ऐसे ही कोई राजनाथ सिंह नहीं बन जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *