Dainik Athah

कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी का साहिबाबाद में धुआंधार जनसंपर्क

अथाह संवाददाता
साहिबाबाद।
विधानसभा 55 से कांग्रेस के प्रत्याशी संगीता त्यागी ने आज  विधानसभा साहिबाबाद में धुआंधार प्रचार किया कांग्रेस प्रत्याशी ने आज कौशांबी क्षेत्र में नीलम विहार, सीमांत विहार, आशा पुष्प विहार, और सिद्धार्थ निकेतन में अपने समर्थन में प्रचार किया यहां कांग्रेस प्रत्याशी को भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ उन्होंने महिलाओं के बीच कांग्रेस की नीतियों को बताया।

उन्होंने बताया की प्रियंका गांधी  ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र बनाया है कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में महिलाओं को राजनीति में और समाज में महत्वपूर्ण स्थान देने जा रही है उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि वह महिलाओं को नौकरियों में 40% हिस्सेदारी देने जा रही है लड़कियों को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट कर ले ही लड़कियों को स्कूटी मिलेगी इसके साथ ही कांग्रेस महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर फ्री देगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां खस्ताहाल सड़कों की शिकायतें भी सुनी और सभी को आश्वासन दिलाया के चुनाव के बाद वह इन सभी कार्यों में शीघ्रता से  काम कराएंगगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी से कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए समर्थन मांगा।कांग्रेस प्रत्याशी के साथ अशोक कुमार, मक्कार सिंह, मनोज कोशिक, सलीम सैफी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा मेहता, कर्नाटक से महिला कांग्रेस की महासचिव अनीता हरि राव व साइन शरीफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *