Dainik Athah

भाजपा जाति धर्म लव जिहाद की करती है राजनीति : सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुड़ मंडी में कांग्रेस के लिए मांगे वोट

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के साथ गुरुवार को गुड़ मंडी पहुंचे जहां उन्होंने व्यापारियों से कांग्रेस को वोट करने की अपील की।सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास में विफल होने के बाद भाजपा बस धर्म, लव जिहाद और जातिवाद की राजनीति कर रही है मगर अब जनता भाजपा की इस राजनीति से परेशान हो चुकी हैं और जनता अब विकास चाहती है।

 इसके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जो लखनऊ और दिल्ली में चल रही है इससे हर वर्ग परेशान है यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। इन्होंने एक साल तक किसानों को बॉर्डर पर बैठा कर परेशान रखा वहीं महिला, दलित, और युवाओं सबको पौने पांच साल तक भाजपा सरकार ने परेशान किया है।भारतीय जनता पार्टी के विधायक और मंत्री पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं ये इस बात का संकेत है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश से जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अगर मजबूत होती तो ग्रह मंत्री को क्या जरूरत थी जाट समाज के लोगो के साथ बैठकर तालमेल की बात करें, इससे भाजपा के अंदर डर दिख रहा है। और अब भारतीय जनता पार्टी 80-20 और मंदिर- मस्जिद पर आधारित राजनीति कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता भली प्रकार से समझ चुकी है प्रदेश का विकास भाजपा नहीं करा सकती अब बदलाव की जरूरत है और कांग्रेस ने जनता के बीच कार्यक्रम बेहतर विकल्प दिया है जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही हैं और साथ ही उत्तराखंड गोवा और पंजाब में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

सचिन पायलट ने सुशांत गोयल के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि जनता विकास और बदलाव चाहती है और आने वाली 10 तारीख को जनता वोट देकर कांग्रेस की सरकार बनाएगी। और गाजियाबाद विधानसभा में पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र गोयल के सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल को विजय बनाएं ताकि गाजियाबाद का विकास व्यापक रूप से हो सके। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश त्यागी, बबली नागर, वीर सिंह चौधरी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कार्तिक कौशिक, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमारी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा मेहता, पूजा चड्ढा, प्रेमप्रकाश चीनी, आशुतोष गुप्ता, अनीश खान, आशीष प्रेमी, बल्लू कुरेशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सचिन पायलट के साथ गुड़ मंडी में जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *