Dainik Athah

आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने किया जनसंपर्क

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने नया गंज, सब्जी मंडी, तुराब नगर, भगत सिंह चौक, सेक्टर 11 प्रताप विहार, मिर्जापुर विजयनगर, शंकरपुरी, पाल चौक, ए और बी ब्लॉक सुदामापुरी, बजरिया, पटेल नगर तृतीय में जोर-शोर से जनसंपर्क किया, जहां पर स्थानीय निवासियों ने अतुल गर्ग का पूर्ण समर्थन के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर अतुल गर्ग ने बताया गया कि भाजपा ही देश में पहली सर्वाधिक निर्णायक सरकार है, भाजपा ने धारा 370 35a तीन तलाक आदि प्रमुख निर्णय को ठोस आधार पर जनता के समक्ष पेश किया है। भाजपा ने ही भ्रष्टाचार मुक्त, सर्वाधिक जनभागीदारी, सर्वाधिक गरीब कल्याणकारी, सामाजिक सुरक्षा सुशासन व विकास की सरकार दी है।

नया गंज, रमतेराम रोड़, तुराब नगर व सब्जी मंडी के व्यापारियों ने एकजुट होकर अतुल गर्ग को वोट देने का संकल्प लेते हुए 10 तारीख को ऐतिहासिक वोटिंग करवाने का वायदा किया।

सम्पर्क अभियान में लोकेश गोयल, प्रमोद गुप्ता, हर्ष शर्मा, सचिन अग्रवाल, पवन शर्मा, भारत शर्मा, पितांबर पाल, सतपाल, देवेंद्र पाल, विनोद कुमार, शरद शर्मा, निमिष गुप्ता, संदीप बंसल, शरद गुप्ता, विपिन मित्तल, सोनिया आदि से जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *