Dainik Athah

जन-जन के नायक थे कर्पूरी ठाकुर : अतुल गर्ग

भाजपाईयों ने दी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओ ने उन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जनजन के नायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर राज्यमंत्री अतुल गर्ग व पूर्व महापौर आशु वर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि कर्पुरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था।

कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया में हुआ, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है। जननायक के पिता का नाम गोकुल ठाकुर तथा माता का नाम रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए वह दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे।

कर्पूरी ठाकुर दूरदर्शी होने के साथ-साथ एक ओजस्वी वक्ता भी थे। वह देशवासियों को सदैव अपने अधिकारों को जानने के लिए जगाते रहे। उन्होंने हमेशा न्याय का साथ दिया व न्याय की बात कही।

श्रद्धांजलि सभा मे विजय मोहन, सुनील यादव, सुरेंद्र सैन, धर्म प्रकाश सैन, राजेन्द्र मित्तल, विकास गुप्ता, देवेंद्र सैन, श्री कांत पाल, राकेश स्वामी, पंकज सैन, हिमांशु सैन, आशीष सैन, सुभाष चंद सैन, अमन ठाकुर, हरि ओम ठाकुर, अधिवक्ता चरण सिंह सैन, रामवीर सिंह, पवन शर्मा, दीपक कुमार, ओमकार सेन, बाल किशन, हरिओम सेन, अंकुश, मनीष आदि ने श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *